उमेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट :
सिद्धार्थनगर : जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई कला निवासिनी शिक्षा मित्र अंजू लता सिंह का शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक निधन हो गया। वो अपने ही गांव पर शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थीं। तथा घटना के दिन उन्हें सी टेट का परीक्षा देने प्रयागराज जाना था। वह वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सिंह की पत्नी थीं।
खबर की सूचना मिलते ही अनेकों शिक्षा मित्र, अध्यापक, अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र जवार के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर उमड़ पड़े, तथा मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार(आज) को गांव के पोखरे पर किया जाएगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर अजय सिंह, सुबास दूवे, नर्वदेश्वर मिश्र, कृष्ण बहादुर पाल, राम प्रसाद, पप्पू प्रसाद, साधू शरण यादव, जगदंबा सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय, श्याम पाठक, विष्णु गिरि, वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र दूवे, सुबास पांडे, रमेश पांडे, रामकृष्ण मिश्र, बालमुकुंद त्रिपाठी, रमेश उपाध्याय,बृजेश मिश्र,सतीश त्रिपाठी,उमेश चंद्र मिश्र,विनय दूबे अवधेश मिश्र,भागवत त्रिपाठी ,विकल शुक्ल,देवेन्द्र द्विवेदी, षष्टभुजा शुक्ल,अब्दुल कलाम आजाद,भुन्नर मधूसूदन मिश्र,पतित पावन मणि त्रिपाठी आदि लोग शामिल थे।