उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
अमेठी : सरकार द्वारा बच्चो के स्वस्थ के लिये चलाए जा रहे मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अंर्तगत विकास क्षेत्र सिंहपुर की शेखनगाँव मे स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल मे शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चो को टीकाकरण लगाया गया।
प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखनगाँव वतिया मे बच्चो को खसरा से छुटकारा और बीमारियो को रोकने के लिये मीजल्स रूबेला का टीका लगाया गया। सी एच सी प्रभारी डाक्टर संतोष कुमार का कहना है कि इस अभियान से बच्चो मे होने वाली बीमारियों की रोकथाम होती है।
इस मौके पर प्रधानाचार्या निशा यादव, कमला कांत त्रिपाठी,मोजीम खान, लक्ष्मी,माया, निशान्त त्रिपाठी, कामता प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सा विभाग उपस्थित रहा।