नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज एक अप्रत्याशित दुर्घटना का शिकार हो गए। हुआ कुछ यूँ कि राजनाथ सिंह अपने आवास के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी उनका टखना मुड़ गया। उसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां एक्स-रे के दौरान फ्रैक्चर का पता चला। इस घटना के बाद से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। राजनाथ सिंह को एम्स से डिसचार्ज कर दिया गया है और वो अब अपने घर आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल जाने वाले थे, लेकिन उनके पैर में लगी चोट के बाद उनका वहां जाना टल सकता है।