रेवाड़ी गैंगरेप केस : 11 दिन बाद SIT ने 2 अन्य आरोपियों को दबोचा, एक है सेना का जवान

नई दिल्ली : रेवाड़ी गैंगरेप केस में SIT ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू की पहले हीं गिरफ़्तारी हो चुकी है, जबकि 11 दिन बाद SIT ने दोनों फरार आरोपी पंकज और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। SIT की टीम ने देर रात महेंद्रगढ़ के सतनाली से इन्हें गिरफ्तार किया है।



मालूम हो कि इस घटना का मुख्य आरोपी पंकज सेना का जवान है। पंकज की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। वह कोटा में पोस्टेड था और छुट्टियों में घर आया था। पंकज 2 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। इस मामले में पहले दो आरोपियों दीनदयाल और डॉक्टर संजीव को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किया गया आरोपी दीनदयाल उस ट्यूबवेल का मालिक है जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं डॉक्टर संजीव पीड़िता को प्राथमिक उपचार देने पहुंचा था।



बता दें कि 12 सितंबर को तीनों आरोपियों ने छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया था जब वो कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गैंगरेप के बाद आरोपी, पीड़ित लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ गए थे। इस मामले में पिछले रविवार को पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू को गिरफ्तार कर लिया था।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *