मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया पाइप

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना हीं नहीं, दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम के प्राइवेट पार्ट में पाइप दाल दिया। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में हुए निर्भया कांड की यादें ताज़ा कर दी है।


दरअसल सीमापुरी में सोमवार शाम 7 बजे प्रसाद लेने मंदिर जा रही सात साल की मासूम को नशे में धुत्त पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया। यहां उसने गला बांध कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची के निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। मासूम ने रात करीब 11.30 बजे खून से लथपथ अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।


जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक 20 वर्षीय सलमान को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मंगलवार को जीटीबी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची की मां से हालचाल जाना। मालीवाल ने घटना पर खेद जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पुलिस का कहना है कि आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है। पकड़े जाने के समय वह नशे में था। क्राइम टीम ने घटना स्थल से सक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही उसकी तबीयत बेहतर होगी, काउंसलिंग कराई जाएगी।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

जानिए क्या है छठ पूजा Chhath Puja का विशेष महत्व ,पूजा के दौरान किन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें यह आरती

जानिए क्या है छठ पूजा Chhath Puja का विशेष महत्व ,पूजा के दौरान किन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें यह आरती

Chhath Puja : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को आज बिहार, …

UPSESSB TGT 2021: बोर्ड ने जारी किया Result, फाइनल रिजल्ट इतनी जल्दी जारी कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया

UPSESSB TGT 2021: बोर्ड ने जारी किया Result, फाइनल रिजल्ट इतनी जल्दी जारी कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया

UPSESSB TGT 2021 UPSESSB TGT Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *