लखनऊ : सपा के बागी नेता शिवपाल यादव द्वारा गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा भी अब सामने आ गया है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के झंडे पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी नज़र आ रहे हैं। लाल, पीले और हरे रंग की धारियों वाले इस झंडे में एक ओर शिवपाल सिंह यादव और दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें लगी हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने अपने बड़े भाई और सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए उन्हें प्रस्ताव दे चुके हैं। साथ ही वह मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से टिकट देने का ऐलान भी कर चुके हैं। अब माना जा रहा है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के इस झंडे पर लगी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर से समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में सरगर्मियां बढ़ सकती हैं।
रविवार को फैजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा था कि प्रदेश की सभी सीटों पर उनकी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का अध्यक्ष बनाने का भी प्रस्ताव है। नेताजी किसी भी दल से लड़ें तो भी सेकुलर मोर्चा उन्हें समर्थन देगा।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …