नई दिल्ली : यूपी के बाद अब दिल्ली में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड नज़र आ रहा है। दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। मनगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में एक अन्य बदमाश बुरी तरह से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दरअसल आज सुबह-सुबह दो चोर दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक कार चोरी कर भागने का प्रयास कर रहे थे। इस बात की सूचना पुलिस को मिल गई और वह बदमाशों का पीछा करने लगी। इसी में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग होने लगी। इसी मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और उसकी मौत हो गई वहीं दूसरा बदमाश गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Check Also
Being Musical Records के बैनर तले बना Punjabi Song Kaali Bindi कल हो रहा है रिलीज़
Punjabi Song Kaali Bindi : Being Musical Records का बहुप्रतीक्षित Punjabi Song Kaali Bindi कल …
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …