Breaking News

रणजी ट्रॉफी 2018-19 फाइनल, दूसरा दिन: विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए, सौराष्ट्र के 5 बल्लेबाज सिर्फ 158 रन पर ही लौटे, देखे वीडियो

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। जहां दूसरे दिन विदर्भ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए और इसके बाद सौराष्ट्र के 5 बल्लेबाज सिर्फ 158 रन पर ही लौटा दिए। तो आइए नज़र डालते है नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन पर।
सात विकेट पर 200 रन से आगे खेलने उतरी विदर्भ के लिए अक्षय करनेवार और अक्षय वखारे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 8वें विकेट के लिए 78 रन जोड़े। अक्षय वखारे ने 34 रन बनाये। जबकि उमेश यादव ने 13 और रजनीश गुरबानी ने 6 रन बनाए। वही अक्षय करनेवार 73 रन बना नॉटआउट रहे। इस तरह विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट पर 312 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट ने 3 और चेतन सकारिया ने 2 विकेट झटके। जबकि प्रेरक मकाण्ड ने 1, धर्मेंद्रसिन जडेजा ने 1 और कमलेश मकवाना ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी सौराष्ट्र को आदित्य सरवते ने 3 झटके दिए। ओपनर हारविक देसाई 10 और विश्वराज जडेजा 18 रन बना आदित्य सरवते का शिकार बने। जबकि स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी सिर्फ 1 के स्कोर पर आदित्य सरवते ने पवैलियन लौटाया। अर्पित वासवदा 13 और शेल्डन जैकसन 9 रन बना अक्षय वखारे का शिकार बने। इस तरह दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने 5 विकेट पर 158 रन बनाए। प्रेरक मांकड़ 16 और स्नेल पटेल 87 रन बना क्रीज पर मौजूद है। सौराष्ट्र की टीम अब भी विदर्भ से 154 रन पीछे है। ऐसे में विदर्भ के गेंदबाज जल्द से जल्द बाकी 5 बल्लेबाजों को निपटाकर पहली पारी में बढ़त बनाना चाहेंगे। वही इस मुकाबले में बने रहने के लिए सौराष्ट्र की टीम 300 का आंकड़ा हर हाल में पार करना चाहेगी।

Tags:
KAT Media,Khel Sangram,Avinash Singh,2019,youtube,facebook,twitter, ,Vidarbha,Ranji Trophy,cricket news,sports news,Ranji Trophy Semifinals,Highlights,Ranji Trophy 2018-19,Ranji Trophy finals,Saurastra vs Vidarbha,Faiz Fazal,Wasim Jaffer,Akshay Wakhare,Umesh Yadav,Rajneesh Gurbani,Mayank Agarwal,Karun Nair,Abhimanyu Mithun,Sreenath Aravind,Cricket,Domestic Cricket,Indian Cricket,bcci

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

4 weeks ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

4 weeks ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

4 weeks ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

4 weeks ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

1 month ago

Easily Cheated, How Can I Get My Personal Girlfriend Back and Forgive Me?

Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…

1 month ago