संतोष मिश्र की रिपोर्ट
बहराइच ब्यूरो। जहाँ योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात करती है।वही भ्रष्टाचार में डूबे हुये सरकारी कर्मचारी ही भ्रष्टाचार के बंधन में बंधे दिखे।जिस अदालत में लोग न्याय के लिए दस्तक देते है,और अदालत के सहारे ही न्याय की आशा रखते है,उसी अदालत में भ्रष्टाचारी एवं घूसखोर कर्मचारी हो तो न्याय कहाँ होगा।
मामला बहराइच जनपद के नानपारा तहसील का है। जहाँ एस डी एम का पेशकार घुस लेता है।जिस के विरोध में अधिवकता कई दिनों से अदालत का बहिष्कार कर रहे है और आज एक रैली निकाल कर पेशकार के खिलाफ नारे बाजी की।और उनकी मांगे न पूरी होने पर चक्का जाम करने की बात कही।
पूछने पर जैगम हुसैन एडवोकेट ने कहा कि एस डी एम और पेशकार दोनों यादव है इस लिए पेशकार पर कोई कार्यवाही नही की जा रही । इसकी सूचना डी एम और एस डी एम को दे दी गई है।जिस पर भी कोई विधिक कार्य वाही नही की गई। रैली में अधिवकता संग के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल उपाध्यक्ष अरशद एडवोकेट महामंत्री गणेश कुमार सिंह और अधिवकता संग के कई सदस्य रहे शामिल।
बड़ा सवाल यह है कि जब पेशकार और अधिवकता के बीच इस प्रकार खींचातानी रहेगी तो आम जनता का कार्य कैसे होगा।