नई दिल्ली : महिलाओं को शर्मिंदगी न सिर्फ भारत में बल्कि विकसित कहलाये जाने वाले देशों में भी झेलनी पड़ती है। इन तथाकथित विक्सित देशों में रहने वाले लोगों की सोच भी विकसित हो, ये जरुरी नहीं है। ताज़ा मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहाँ एक युवक ने बदतमीज़ी की साड़ी हदें पार करते हुए कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आपको शर्म आ जाएगी।
दरअसल न्यूयॉर्क की लोकल ट्रेन में महिला सफर कर रही थी कि उसकी आंख लग गई। महिला की आंख जब खुली तो सामने खड़े शख्स को उसने जो करते देखा, वो चौंका देने वाला था। महिला ने बताया कि वो हेडफोन लगा संगीत सुन रही थी कि उसकी आंख लग गई। उसने सोते हुए चेहरे पर कुछ तरल सा महसूस किया तो उसकी आंख खुली। जागने पर उसने देखा कि एक शख्क उसके ऊपर पेशाब कर रहा है।
महिला पेशाब करते शख्स को देखकर गुस्से से उस पर चीखी तो वो वहां से भाग गया। महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।