अमित गुप्त की रिपोर्ट
दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत इन्टेन्सिव ब्लॉक दुद्धि से उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में समूह की करीब डेढ़ दर्जन महिला किसानों के दल को ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने सुबह 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय दुद्धी से जनपद स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठि में भाग लेने हेतु निजी वाहन से रवाना किये।
बीएपी जय कुमार जोशी ने बताया कि ब्लॉक दुद्धी के समूह की करीब 3500 से ज्यादा प्रगतिशील महिला किसान ऐसे हैं जो श्रीविधि से खेती करती हैं एवं जैविक खाद, जैविक कीटनाशक दवाऐं बनाकर उपयोग भी करती हैं। जनपद स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठि में महिलाएं अपने अनुभवों को अन्य किसानों के बीच मंच के माध्यम से साझा करेंगी। स्टॉल लगाकर जैविक उत्पादों का प्रदर्शनी करेंगी। कार्यक्रम स्थल उद्यान विभाग राजकीय पौधशाला, लोढ़ी ,रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में प्रदर्शनी के रूप में स्टॉल भी लगाएंगी, जिसपर जैविक उत्पाद एवं जैविक कीटनाशक दवाइयां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा जो महिलाएं खुद से तैयार की है एवं उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखती है। इस तरह के जनपद स्तरीय मंच साझा करने से जानकारीयों का आदान प्रदान होगा। नवीनतम जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र में कृषि को एक नई दिशा मिल सकती है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…