चन्दौली धानापुर स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में गुरुवार को हरिहर राम ग्राम विकास अधिकारी को सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधान ,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य को अपने सम्बोधन में ब्लाक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ धानापुर दिलीप सिंह ने कहा कि विदाई में सुख एवं दुख दोनों की अनिभूति होती है।विदाई होने के वाद कर्मचारी की कमी खलती है।हम अपनी इस कमी को दूर कर पाने में आज असहज है।वही उन्होंने यह भी कहा कि हरिहर राम एक कर्मठ व ईमानदार कर्मचारी रहे।उनकी पूरी सेवा निर्विवाद रही।जिस कारण आज इनके विदाई से ब्लाक के सभी कर्मचारी व ग्राम प्रधान दुखी है।वही खण्ड विकास अधिकारी सकलडीहा श्रवण राय,खण्ड विकास अधिकारी चहनियां विजय जायसवाल,श्यामलाल यादव,स्थामह,मिथिलेश सिंह,विनय कुमार ,विद्या यादव, डॉ रामसिंह यादव,अभय सिंहग्राम प्रधान, गुलाब पांडेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह,सहित अन्य ने अपने अपने विचार ब्यक्त किया।समारोह की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी धानापुर विजय सिंह एव संचालन सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव संजीव कुमार सिंह ने किया।