अमित गुप्ता की रिपोर्ट
दुद्धि सोनभद्र, मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार दुद्धि में नारी शसक्तीकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बीडीओ रमाकांत सिंह के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला एवं बाल विकास परियोजना में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी, प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता वर्मा एवं अन्य ने भी भाग लिया।
बीडीओ रमाकांत सिंह ने कार्यशाला का उद्देश्य एवं महिला शसक्तीकरण की दिशा में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तार से चर्चा किये। महिला शसक्तीकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तर पर अभियान समिति का गठन किया गया। जिसमें संबंधित विभाग की महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम बनाया गया जो गाँव गाँव में जा जाकर महिलाओं को केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करायेगी।इस टीम में ए.एन. एम., आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला आरक्षी,महिला शिक्षक, आजीविका मिशन की समूह सखी शामिल किए गए हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने आजीविका मिशन के द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में महिला शसक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया एवं वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डाले। प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता वर्मा ने महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा किए जा कार्यक्रमों जानकारी दिए।
बीडीओ रमाकांत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में गठित समिति की बैठक आगामी 22 नवम्बर को ब्लॉक सभागार में आयोजित की जायेगी जिसमें समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे एवं आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…