डीडीयू नगर चन्दौली मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के संयोजकत्व में दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे परमार कटरा के सामने दीनदयाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ता रेलवे 8 के खम्बा नं 6731276 पर गए और वहां माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नितिन जी ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी भारत मां के महान सपूतों में एक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को भारतीयता से ओतप्रोत एकात्म मानववाद की शादी उनका अंत्योदय सभी वादों से ऊपर है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम उनके अनुयाई हैं। मंच के प्रांत संयोजक आनंद श्रीवास्तव का इतिहास बताते हुए कहा कि हम सभी के लिए तीर्थ स्थल है। इसे काफी मेहनत के साथ ढूंढा गया है क्योंकि पूर्ववर्ती सरकारों ने इसके अस्तित्व को ही समाप्त कर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे तीज त्योहारों पर इस स्थल पर अवश्य आएं और पुष्पांजलि अर्पित कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कंदोई एवं संचालन जिला संयोजक डॉ अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर शिव जी, राजनाथ पाल, श्याम महोन, रामजी यादव, प्रभु नारायण यादव, अशोक सैनी, कुमार नंदजी, रामजन्म, संजय कनौजिया, प्यारेलाल, चंचल यादव, अमरनाथ, सचिन विवेक सिन्हा, बृजेश कुमार, रिजवान अहमद, बालचरण मौर्या, सदानंद मौर्या, गुड़िया गुप्ता, नीलम चौहान, तस्मीन बानो, दिव्यांश, निखिल, अशोक पांडेय, रोहित, प्रताप, सुधीर, मनदीप, निखिल, विकास शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…