रविन्द्रनाथ सिंह की रिपोर्ट
गाजीपुर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश से संबंध है। जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सचिवों ने वेतन वृद्धि को लेकर लगातार चौथे दिन भी काली पट्टी लगाकर विरोध जताया।
बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर दिनांक 16-05-2017 ई0 से चल रहा है। विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा समस्त सचिवों ने अपनी 3 सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य संपन्न किया।
समन्वय समिति की 3 सूत्री मांगे निम्नवत है, पहला ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी की नशैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढाकर स्नातक एवं अधिमानी अर्हता ट्रिपल सी से बढ़ाकर ओ लेवल किया जाए।
दूसरा 10 वर्ष, 16 वर्ष, एवं 26 वर्ष पर पदोन्नति प्रदान की जाए । पदोन्नति ना होने की स्थिति में संबंधित पद का वेतनमान दिया जाए। तीसरा ग्राम विकास अधिकारी /ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रारंभिक वेतनमान₹ 5200 :से ₹20200: में ग्रेड पे ₹2000: से बढ़ाकर ₹280 0: करते हुए प्रारंभिक वेतनमान ₹29200: रुपया सुनिश्चित किया जाए।
बता दें उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी, काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके पूर्व भी हम लोग लखनऊ विधानसभा पर धरना प्रदर्शन किए थे। लेकिन कोई खास आश्वासन नहीं मिला। 2 जून को उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी संघ विधानसभा को घेरेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री सूर्यभान राय अशोक यादव, रमाकांत सिंह, अजीत गुप्ता, पूजा जायसवाल, वसीम कुरेशी, अखिलेश मिश्रा, अश्वनी सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, पवन कुमार पांडे, अरुण कुमार एवं कंचन कुमार जायसवाल इत्यादि लोगों ने डीपीआरओ कार्यालय गाजीपुर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…