लिव इन में रह रही थी किन्नर को BF ने दिया धोखा तो खुद को किया आग के हवाले

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक किन्नर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि किन्नर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया, तो इससे आहत होकर किन्नर ने खुद के आग के हवाले कर दिया। गनीमत ये रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किन्नर की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सुन्दर नगरी इलाके के रहने वाली शबनम नाम की किन्नर ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शबनम के अनुसार जीशान नाम का एक लड़का पिछले 6 सालों से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, लेकिन तकरीबन 2 महीने पहले किसी अन्य लड़की से शादी कर ली और उसके साथ रहने चला गया।

जब शबनम ने इस बात का विरोध किया तो जीशान ने अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर शबनम की पिटाई कर दी और शबनम को जान से मारने की भी कोशिश की। इस बात की शिकायत शबनम ने थाना नंद नगरी पुलिस को दी। पुलिस ने शबनम की इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो शबनम ने डीएम दफ्तर के आगे आत्महत्या करने की कोशिश की।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *