कटिहार से विक्की कुमार की रिपोर्ट :‘
कटिहार के बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के पंचायत लोक शिक्षण केन्द्र, रौनियां, घुसकी हाट चौक, सिक्कट पंचायत के उ.म.वि.मुसहरी टोला सिक्कट में आज फणीश्वरनाथ रेणु कला जत्था के द्वारा बाल विवाह और दहेजप्रथा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुंशी प्रेमचन्द कलाजत्था की प्रस्तुति सिक्कट पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय गेरा टोला, सकरैली पंचायत के उ.म.विद्यालय सकरैली महावीर चौक पर, इसी पंचायत के मधुबनी शिव मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
मेघा कुमारी के नेतृत्व में सावित्रीबाई फूले कलाजत्था की प्रस्तुति काबर पंचायत के म.वि.काबर, प्राथमिक विद्यालय कलटोला, दुर्गापुर पंचायत के उ.म.विद्यालय दुर्गापुर परिसर में और पुनः मेघा और कंचन की टीम संयुक्त रुप से रौनियां पूर्व मुखिया सामो देवी- असर्फी ऋषि के घर पर पहुँची एवं वहां दोनों टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई.
कलाजत्था के कार्यक्रम के अनुश्रवण में सदस्य राज्य संसाधन समूह विमल मालाकार, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आशुतोष कुमार चौधरी, प्रखंड लेखा समन्वयक अमित कुमार, केआरपी उषा कुमारी जायसवाल रहे और दर्शकों को संबोधित कर दहेज के खिलाफ 21जनवरी 2018 के मानवश्रृंखला मे शामिल होने का आहवान किया।
रौनियां पंचायत में मुखिया शालिग्राम यादव, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, पूर्व मुखिया सामो देवी, सिक्कट पंचायत में मुखिया श्रीमती पी के चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी सकरैली पंचायत में मुखिया बालकृष्ण पटेल पूरी मुस्तैदी से कलाजत्था के साथ रहे और जन समुदाय को संबोधित करते हुए 21 जनवरी 2018 को प्रस्तावित मानवश्रृंखला में शामिल होने का आहवान किया। सभी पंचायतों में वरीय शिक्षा स्वयंसेवक, प्रधानाध्यापक, शिक्षक सक्रियता से मौजूद रहे।
जन जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित जन समुदाय में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के प्रति एवं 21 जनवरी 2018 को इस कुरीति के विरुद्ध मानव श्रृंखला बनाने हेतु जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…