नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह पर 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीका सिंह को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है।
मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ब्राजील की रहने वाली 17 साल की मॉडल ने मीका पर अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले में नाबालिग ने पुलिस में खुद शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि मीका सिंह को गुरुवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में मीका की टीम से कोई बात नहीं हो पाई है।