Ranji Trophy, Final 2019-20, Day 3: तीसरे दिन सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए

रणजी ट्रॉफी का फाइनल  मुकाबला सौराष्ट्र और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए। जिसके जवाब में बंगाल ने दिन का खेल ख़त्म होने तक 3 विकेट पर 134 रन बनाए। तो आइए नजर डालते हैं राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन के खेल पर।
तीसरे दिन सौराष्ट्र ने 8 विकेट पर 384 से आगे खेलना शुरू किया। चिराग जानी 13 रन के स्कोर में सिर्फ 1 रन रन और जोड़कर आकाशदीप की गेंद पर बोल्ड हुए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान जयदेव उनादकट ने धर्मेंद्रसिन्ह जडेजा के साथ मिलकर सौराष्ट्र का स्कोर 400 रनों के पार कराया। 20 रन बनाकर खेल रहे जयदेव उनादकट को शहबाज़ अहमद ने बोल्ड कर सौराष्ट्र का आखिरी विकेट झटका। जबकि धर्मेंद्रसिन्ह जडेजा 33 रन बना नॉट आउट रहे। इस तरह सौराष्ट्र की पहली पारी 425 रन पर खत्म हुई। आकाशदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके जबकि शहबाज अहमद ने 3 मुकेश कुमार ने 2 और इशान पोरेल ने 1 विकेट चटकाया।
जवाब में उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। पहली बार रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजी करने उतरे बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार 26 रन बना धर्मेंद्रसिन्ह जडेजा का शिकार बने। इसके बाद लंच टाइम से ठीक पहले कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को भी सिर्फ 9 के स्कोर पर प्रेरक माकंड ने पवेलियन लौटाया। हालांकि इसके बाद सुदीप चटर्जी और मनोज तिवारी ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़ें। 35 रन बनाने के बाद मनोज तिवारी चिराग जानी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इस तरह बंगाल ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 134 रन बनाए। सुदीप चटर्जी 47 और रिद्धिमान साहा 4 रन बना क्रीज पर मौजूद है। बंगाल की टीम अब भी सौराष्ट्र से पहली पारी में 291 रन पीछे है और उसके पास अभी बाकी 7 विकेट  बाकी है। वहीं दूसरी तरफ सौराष्ट्र की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। अब देखना होगा कि क्या चौथे दिन बंगाल की टीम सौराष्ट्र के गेंदबाजों का सामना कर पाती है या नहीं।

Tags:
indian games,popular in india,,Khel Sangram,MS Dhoni,Ishan Kishan,dhoni,Yuvraj Singh,Karnataka,Baroda,Punjab,Jharkhand,Vidarbha,Delhi,Odisha,Railways,Saurashtra,Ravindra Jadeja,India A,India B,Prithvi Shaw,Shubman Gill,Ankit Bawne,Shreyas Iyer,Highlights,Hanuma Vihari,cricket highlights,Saurashtra vs Bengal,Final,Ranji trophy final,Bengal, Saurashtra won

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

4 weeks ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

4 weeks ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

4 weeks ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

1 month ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

1 month ago

Easily Cheated, How Can I Get My Personal Girlfriend Back and Forgive Me?

Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…

1 month ago