Breaking News

Pro Wrestling League 3, 2018: वीर मराठास ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 के अंतर से हरा किया टूर्नामेंट से बाहर, देखिये मैच रिपोर्ट

प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के तेरहवें दिन का मुकाबला दिल्ली सुल्तांस और वीर मराठास के बीच खेला गया। जहां वीर मराठास ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 के अंतर से हराया। इस हार के साथ दिल्ली सुल्तांस का सफर इस सीजन में खत्म हुआ वही दूसरी तरफ वीर मराठास के सेमीफाइनल्स की उम्मीद अभी बाकी है। तो आइए जानते है दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। टॉस जीतकर वीर मराठास की कप्तान वेस्लीसा मर्ज़ुलिक ने पुरुषों के 65 किलो की कैटगरी को ब्लॉक किया। वही दिल्ली सुल्तांस के कप्तान अल्बोरोव असलन ने महिलाओं के 62 किलो की कैटगरी को ब्लॉक करने का फैसला किया।
दिन का पहला मुकाबला पुरुषों के 57 किलो की कैटगरी का था। जिसमे दिल्ली सुल्तांस के रेसलर संदीप तोमर ने वीर मराठास के नवीन कुमार को में 6-1 से हरा अपनी टीम को पहला अंक दिलाया। अगला बाउट महिलाओं के 50 किलो की कैटगरी का था। इस एकतरफा मुकाबले में वीर मराठास की रितु फोगाट ने दिल्ली सुल्तांस की मारोई मेजिन को 17-1 के अंतर से चित कर स्कोर 1-1 अंक से बराबर किया। दिन का तीसरा मुकाबला पुरुषों के 92 किलो की कैटगरी का था। जिसमे दिल्ली सुल्तांस के कप्तान अल्बोरोव असलन ने वीर मराठास के जॉर्जी किटोव को 3-1 से हराया। इसके बाद वीर मराठास की पहलवान मारवा आमरी ने महिलाओं की 53 किलो की कैटगरी के मुकाबले में दिल्ली की संगीत फोगाट को 4-0 से हरा स्कोर 2-2 अंको से बराबरी पर ला दिया। पांचवा बाउट पुरुषों के 74 किलो की कैटगरी का था। जहां वीर मराठास के प्रवीण राणा ने दिल्ली के विनोद ओमप्रकाश को 4-0 से हराया। अगला बाउट महिलाओं की 76 किलो की कैटगरी का था। इस एकतरफा मुकाबले में वीर मराठास की कप्तान वैसिलिसा मारज़ाल्यूक ने दिल्ली की पहलवान सामेर आमेर इब्राहिम हमज़ा को 6-0 से चित कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दिन का आखिरी और सातवा बाउट पुरुषों के 125 किलो की कैटगरी का था। जिसमे वीर मराठास के पहलवान लेवान बेरिआन्दज़े ने दिल्ली के हितेन्दर को 8-0 से पटखनी देकर अपनी टिम को एक और अंक दिलाया। इस तरह ये मुकाबला वीर मराठास ने 5-2 से जीता। इस सीजन के चौदहवे दिन का मुकाबला एनसीआर पंजाब रॉयल्स और मुम्बई महारथी के बीच आज शाम 6 बजे खेला जायेगा।

Tags :
Delhi Sultans vs Veer Marathas, indian games, popular in india, KAT Media, Khel Sangram, Abdusalam Gadisov, Amit Kumar Dahiya, Elitsa Yankova, Geeta Phogat, Haryana Hammers, Magomed Kurbanaliev,Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sandeep Tomar, Sofia Mattsson, SportsTracker, UP Dangal, Wrestling, PWL 3, PWL 2018, Babita kumari Phoghat, Sakshi Malik, Yogeshwar Dutt, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, 2018, asli dangal, khel fauladi, Hindustan Headlines

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

test

test test

11 hours ago

test

test test

2 days ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

1 month ago