Breaking News

Pro Wrestling League 3, 2018: मुम्बई महारथी को 4-3 से हरा वीर मराठास ने लीग ने अपनी पहली जीत दर्ज की, देखिये मैच रिपोर्ट

प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के नौवें दिन का मुकाबला मुम्बई महारथी और वीर मराठास के बीच खेला गया। जिसमे मुम्बई महारथी को 4-3 से हरा वीर मराठास ने लीग ने अपनी पहली जीत दर्ज की। तो आइए जानते है दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। टॉस जीत कर मुम्बई महारथी की कप्तान साक्षी मालिक ने पुरुषों के 57 किलो की कैटगरी को ब्लॉक किया। वहीं वीर मराठास की कप्तान वेसलिसा ने महिलाओं की 50 किलो की कैटगरी में मुम्बई की रितु फोगाट को ब्लॉक करने का फैसला किया।

दिन का पहला मुकाबला पुरुषों के 65 किलो की कैटगरी का था। जिसमे मुम्बई महारथी के पहलवान सोसलान रामोनोव ने एकतरफा अंदाज़ में वीर मराठास के अमित धनकड़ को 16-0 से चित कर अपनी टीम को पहला अंक दिलाया। अगला बाउट महिलाओं के 76 किलो की कैटगरी का था। जिसमें वीर मराठास की कप्तान ओर स्टार खिलाड़ी वेसलिसा मारजाल्युक ने मुम्बई की सेंथिया वेस्कन को 2-1 से हरा स्कोर 1-1 अंक से बराबर किया। दिन का तीसरा मुकाबला पुरुषों के 92 किलो की कैटगरी का था। जहां वीर मराठास के जॉर्जी केटोव ने मुम्बई के सत्यव्रत कादियान को 5-0 मात दी और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। अगला बाउट महिलाओं के 62 किलो की कैटगरी का था। इस एकतरफा मुकाबले में मुम्बई महारथी की कप्तान और स्टार खिलाड़ी साक्षी मलिक ने अपनी जीत का सिंसिला जारी रखते हुए वीर मराठास की रितु मलिक को 14-0 से चित कर स्कोर 2-2 अंको से बराबरी पर ला दिया। दिन का पांचवा बाउट पुरुषों के 125 किलो की कैटगरी का था। जिसमे वीर मराठास के लेवान बेरियांद्जे ने मुम्बई महारथी के सतेंदर मलिक को 5-0 से हरा अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई। हालाँकि अगले ही बाउट में मुम्बई महारथी की ओडुनायो ने वीर मराठास की मारवा आमरी को 5-1 से हरा स्कोर 3-3 अंको से बराबर किया। लेकिन इसके बाद दिन के आखिरी और पुरुषों के 74 किलो की कैटगरी के मुकाबले में वीर मराठास के प्रवीन राणा ने मुम्बई महारथी के रेसलर प्रवीन दाहिया को 6-4 से पटखनी देकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस तरह ये मुकाबला 4-3 के स्कोर के साथ वीर मराठास के नाम रहा। इस सीजन के दसवे दिन का मुकाबला एनसीआर पंजाब रॉयल्स और दिल्ली सुल्तांस के बीच आज शाम 6 बजे खेला जायेगा।

Tags :
Delhi Sultans vs Veer Marathas, indian games, popular in india, KAT Media, Khel Sangram, Abdusalam Gadisov, Amit Kumar Dahiya, Elitsa Yankova, Geeta Phogat, Haryana Hammers, Magomed Kurbanaliev,Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sandeep Tomar, Sofia Mattsson, SportsTracker, UP Dangal, Wrestling, PWL 3, PWL 2018, Babita kumari Phoghat, Sakshi Malik, Yogeshwar Dutt, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, 2018, asli dangal, khel fauladi, Hindustan Headlines

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

test

test test

8 hours ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

1 month ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

1 month ago