Breaking News

Pro Kabaddi League 2017: पटना पायरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 46-32 दी पटखनी, देखें वीडियो

प्रो कबड्डी सीजन 5 के नौंवे दिन का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और पटना पायरेट्स के बीच खेला गया। जिसमें चैंपियन पटना पायरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 46-32 के अंतर से हराया। तो आइए जानते हैं नागपुर के मनकापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। मुकाबले की शुरुआत से ही पटना पायरेट्स ने बेहतरीन खेल दिखाया। 7वें मिनट तक दोनों टीमो का स्कोर 4-4 अंको से बराबर रहा। 11वें मिनट में प्रदीप नरवाल ने सुपर रेड कर पायरेट्स को 12-6 से बढ़त दिलाई। प्रदीप नरवाल ने एक के बाद एक कई रेड कर बेगलुरु बुल्स को बैकफ़ुट पर ला दिया। पहले हाफ में ही बेंगलुरु बुल्स दो बार ऑलआउट हुई। इस तरह पहले हाफ के खत्म होने तक पटना पायरेट्स 23-11 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी पटना पायरेट्स मुकाबले पर हावी दिखी। 23वें मिनट में विशाल माने ने अजय कुमार को टैकल कर बुल्स की टीम को एक बार फिर ऑलआउट किया और पायरेट्स ने 29-15 से एकतरफ़ा बढ़त बनाई। पटना पायरेट्स के रेडर और डिफेंडर बेंगलुरु बुल्स पर बीस साबित हुए। हालाँकि आखिरी कुछ मिनटो में बेंगलुरु बुल्स कड़ा संघर्ष करते हुए पायरेट्स पर ब्रेक लगा कुछ अंक जुटाने में कामयाब रही। लेकिन बुल्स की टीम अपनी इस कोशिश से हार का अंतर ही कुछ कम कर सकी और मुकाबला 46-32 के फाइनल स्कोर के साथ पटना पायरेट्स के नाम रहा। पटना पायरेट्स के लिए सबसे ज्यादा प्रदीप नरपाल ने 15, मोनू गोयत ने 7 और विनोद कुमार ने भी 7 अंक हासिल किए। वही बेंगलुरु बुल्स के लिए रोहित कुमार ने 8 और अजय कुमार ने 6 अंक बटोरे।

Tags:
pro kabaddi league, kabaddi, sports, bengaluru bulls, dabang delhi, u mumba, jaipur pink panthers, puneri paltan, bengal warriors, telugu titans, patna pirates, rahul chaudhary, anup kumar, sandeep narwal, pradeep narwal, rakesh kumar, rohit kumar, PRO Kabaddi 5, Pro kabaddi 2017,PKL5, Le panga, Highlights, Gujarat Fortunegiants, UP Yoddha, Tamil Thalivas, Haryana Steelers, 2017, Khel SanGram, Hindustan Headlines

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

test

test test

4 hours ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

1 month ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

1 month ago