शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने पति-पत्नी के रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी पत्नी के साथ बिताये गए अंतरंग पलों के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
महिला का कहना है कि शादी से पहले वो और आरोपी पति कॉलेज में पढ़ते थे। इस दौरान दोनों में अफेयर हुआ और बीते अक्टूबर महीने में दोनों ने मंदिर में शादी की। महिला का आरोप है कि शादी रजिस्टर्ड करने के नाम पर आरोपी पति ने उसे फर्जी कागजात दिखाए और उसे गुमराह किया। ये भी आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ पहले तो धोखाधड़ी से शादी की और इसके बाद फेसबुक पर उसकी अश्लील तस्वीरें डाल दीं। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि शादी से पहले भी उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो की सच्चाई भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…