संतोष शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के टीएस बंधा के नवकागांव ढाला के पास सुबह पिकअप की चपेट में आने से निर्भय नारायण पासवान (19) की मौत हो गई। वहीं बगल में खड़ा धनु पासवान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चालक सहित वाहन को पकड़ लिया है।
दोनों युवक अपने गांव के सामने नवकागांव ढाला पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच तेज गति की पिकअप ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें निर्भय की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख जब तक लोग पहुंचते चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रही पिकअप को पीछा कर पकड़ लिया।
इधर घायल दिलीप को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना की खबर पाते ही काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि बंधे पर वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते है। इससे घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…