एंटरटेनमेंट डेस्क-हिंदुस्तान हेडलाइंस
नई दिल्ली: दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में लेखिका नूपुर लूथरा की किताब साइलेंट मर्डर का विमोचन हुआ। इस लॉन्चिंग इवेंट में पाठको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कनाट प्लेस के ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर में पाठको का जमाबड़ा लगा था सभी को इंतज़ार था मर्डर मिस्ट्री पर आधारित किताब साइलेंट मर्डर का सभी पाठक बेचैनी से इस किताब का इंतज़ार कर रहे थे आखिर लॉक डाउन के बाद यह मौका आ ही गया जब लेखिका नूपुर लूथरा की किताब साइलेंट मर्डर का विमोचन हो गया। शनिवार 8 नबम्बर को पाठको के लिए यह किताब उपलब्ध हो गई। लॉन्चिंग कार्यक्रम में ऑथर और मोटिवेशनल स्पीकर कपिल राज भी शामिल हुए।
नूपुर लूथरा अपनी इस किताब को लेकर काफी उत्साहित थी उन्होंने बताया की यह उनकी पहली मर्डर मिस्ट्री पर लिखी किताब है। इससे पहले वह लव,पॉलिटिक्स आदि विषयो पर किताब लिख चुकी है। उन्होंने बताया की इस किताब को उन्होंने महज़ 2 महीने में पूरी कर दी। लॉक डाउन की वजह से उन्हें काफी वक्त मिला इस किताब को लिखने के लिए। उन्होंने आशा करि की पाठको को यह किताब काफी पसंद आएगी।
वही ऑथर और मोटिवेशनल स्पीकर कपिल राज ने बातचीत में बताया की इस किताब में काफी सस्पेंस है लेखिका नूपुर ने इसमें काफी मेहनत की है जो की साफ़ दिखती है जो भी पाठक सस्पेंस और मिस्ट्री की कहानिया पढ़ना पसंद करते है उन्हें ये किताब जरूर पसंद आएगी। वही डिज़िटल माध्यमों की बात करते हुए कपिल ने कहा की डिज़िटल के बढ़ते प्रभाव के चलते लोग किताब कम पढ़ते है लेकिन डिज़िटल के प्रभाव के चलते लेखकों को नए प्लेटफार्म मिल गए है अपनी कहानियो के लिए।
कार्यक्रम में गीत संगीत भी हुआ। पाठको ने कार्यक्रम में खूब मस्ती की। सभी पाठको ने लेखिका नूपुर से सवाल जबाब भी किये साथ ही किताबो की प्रतिया भी खरीदी। पाठको में किताबो की प्रतिया ख़रीदने और उस लेखिका से ऑटोग्राफ लेने का उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम का आयोजन जश्न इवेंट ने कराया। जश्न इवेंट की फाउंडर सीमा सक्सेना भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…