नई दिल्ली : 2 साल पहले भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पुरे होने पर देश के कई राज्यों में ‘पराक्रम का पर्व’ मनाया जा रहा है। वहीँ राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जवान के साथ हुई बर्बरता के बाद सीमा पार कुछ ठीक-ठाक हुआ है, लेकिन अभी कुछ बताऊंगा नहीं। वहीँ राजनाथ के इस बयान के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सीमा पार एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है।
दरअसल राजनाथ सिंह शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर यूपी के मुजफ्फरनगर में तीर्थनगरी शुक्रताल पहुंचे थे। जहां जनता को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि एक जवान, उसके साथ पाकिस्तान ने जिस तरीके से बदसलूकी की है, शायद आपने देखा होगा। कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं।
उन्होंने कहा कि विश्वास रखना दो-तीन दिन पहले बहुत ठीक-ठाक हुआ है। और आगे भी देखियेगा क्या होगा। गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएफ जवान नरेंद्र शर्मा के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा बर्बरता की गई थी। जिसके बाद गृह मंत्री ने ये बात कही।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…