अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
चंदौली। माओवादियों (नक्सली संगठन) द्वारा कथित तौर पर पुलिस बर्बरता व अत्याचार के विरुद्ध शनिवार की रात बारह बजे से रविवार की रात बारह बजे (चौबीस घंटे) तक झारखंड राज्य बंद करने की घोषणा की गयी है। माओवादियों के बंद को देखते हुए मुगलसराय मंडल के झारखंड राज्य में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों, पुल पुलिया, क्रासिंग व अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे नक्सली रेल को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा सकें। इस बाबत सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि माओवादी संगठन ने मंडल में पांच जून से ग्यारह जून तक बंद का आह्वान किया है। वहीं झारखंड राज्य में 24 घंटे बंद का ऐलान किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसी, आरपीएफ को सतर्क करते हुए मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बिहार में भी सतर्कता
उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के संयोजक व सांसद पप्पू यादव बिहार प्रदेश में रविवार को रेल रोकने का ऐलान किया है। जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा आदि का मांग करेंगे। जिसके मद्देनजर सासाराम, भभुआ रोड, कर्मनासा, गया स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।