राजेश पाल की रिपोर्ट :
अमेठी : पूरे भोजा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में राज्यमंत्री सुरेश पासी शामिल हुए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक रमेश भाई शुक्ल के मुखारविंद से श्री कृष्ण की जीवन लीला का बड़ा ही सुंदर और जीवंत वर्णन किया जा रहा है। इस अवसर पर यजमान प्रधान रामप्रताप तिवारी डॉ कुलदीप तिवारी हरकेश तिवारी के साथ हजारों भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।
राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि आज के परिवेश में श्रीमद् भागवत कथा लोगों के जीवन में आदर्श स्थापित करने का बड़ा ही सुंदर माध्यम है। हम सभी को भगवान कृष्ण के द्वारा बताए गए सद मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे समाज और देश का कल्याण हो। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि लोगों के सुख दुख में शामिल होना गरीबों की मदद करना सद मार्ग पर चलना मानव जीवन का परम कर्तव्य है और इन्हीं कर्तव्य का बोध कराता है। हमारा धार्मिक ग्रंथ बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख देते हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि जब धरती पर असुरों का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने कृष्ण के अवतार में मनुष्य जाति का कल्याण किया। असुरों का संहार किया। हम सभी को धार्मिक ग्रंथों से सीख लेनी चाहिए कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है और बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो जाए बुराई का अंत बुरा होता है।
वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि राज्यमंत्री सुरेश पासी जैसा प्रतिनिधि ही होना चाहिए जो विकास कार्यों के साथ-साथ गरीबों के सुख और दुख में हमेशा भागीदार रहते हैं और क्षेत्र में हमेशा आते रहते हैं। गरीबों की समस्याओं को सुनते हैं और उसका निस्तारण भी करते हैं। हमें ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो सिर्फ चुनाव के दौरान ही दिखाई दे। जनता जनप्रतिनिधि चुनकर भेजती है की उसकी समस्याओं का समाधान होगा लेकिन जब जनप्रतिनिधि क्षेत्र में दिखाई ही नहीं देगा तो जनता अपने दुख दर्द किस से कहेगी।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…