राजेश पाल की रिपोर्ट :
अमेठी : प्रधानमंत्री की संभावित 3 मार्च की रैली को लेकर भाजपाइयों ने जगदीश पुर भाजपा कार्यालय पर बैठक की, जिसमें राज्यमंत्री सुरेश पासी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य उपमा सरोज भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला दयाशंकर युवा भाजपा नेता विनय चौरसिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
राज्यमंत्री सुरेश पासी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने की अपील की एवं कार्यकर्ताओं से कहा की सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन हित की अनेक योजनाओं के बारे में घर घर जाकर जनता को अवगत कराया जाए। वहीं जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की।
जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार जनहित के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है और सारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का हंड्रेड परसेंट लाभ जनता को मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी की नेत्री उपमा सरोज ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उज्ज्वला योजना जैसी अनेक योजनाएं सरकार चला रही है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। उपमा सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेठी की संभावित रैली ऐतिहासिक रैली होगी और इस बार अमेठी में कमल जरूर खिलेगा। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र के साथ साथ देश का विकास कर रही है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…