नई दिल्ली : एक कलयुगी पत्नी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आयी है, जिसमें पत्नी ने चाकू से अपने हीं पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। आरोपी महिला ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उसे अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
घटना ओडिशा के नबरंगपुर गांव की है, जो भुवनेश्वर से 524 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के गुप्तांग को तेज धार चाकू से काट दिया। महिला को शक था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जब महिला ने पति का गुप्तांग काट दिया तो वो चीखने लगा जिसके बाद व्यक्ति की चीख सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार महिला का पति तमिलनाडु में नौकरी करता है और वह तीन महीने पहले ही घर आया था।