संतोष मिश्र की रिपोर्ट :
बहराइच : गोण्डा-बहराइच बड़ी रेलवे लाईन का उद्घाटन हो गया। इस ट्रैक पर अब ट्रेनें दौड़ा करेंगी। आज केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेल मनोज सिन्हा ने डीज़ल लोको मोटिव ट्रेन का 11-15 पर उद्घाटन किया। पहली सवारी गाड़ी गोण्डा से दोपहर बाद करीब दो बजे बहराइच पहुंची। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ट्रेन के पहले मुसाफिर बने। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों (गोण्डा)द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बहराइच रूट पर आमान परिवर्तन के बाद आज दोपहर ट्रेन सेवा का उद्घाटन हुआ। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हरी झंडी दिखाकर गोण्डा से पहली ट्रेन को बहराइच के लिए रवाना किया।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनधियों व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रेल सेवा का शुभारंभ हुआ। रेल सेवा की शुरूआत को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह है। स्टेशनों पर फूल मालाओं से सजी पैसेंजर ट्रेन के स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…