कानपूर : यूपी के जनपद कानपुर में एक 28 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि तीन लड़के उसको जबरन एक कमरे में ले गए, जिसके बाद उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परिक्षण करवाने के बाद तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके की एक महिला का आरोप है कि तीन लड़के, शाबाज, आतिश उर्फ़ सोनू और आदिल ने उसे अपने कमरे में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने मुँह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि अपने कमरे में ले जाने से पहले वह अपनी कार से होटल ले गए। उसके बाद कमरे पर ले आये। महिला का कहना है कि एक रांग नंबर से फोन आया था। बात करने पर उसने जाजमऊ चुंगी पर बुलाया तो मना कर दिया। उसके बाद करीब नौ बजे मकदूम शाह की मजार के पास से हमको अपनी कार में जबरन बैठाकर गंगा पार ले गये। उसके बाद वंहा से अपने कमरे में ले आये और बलात्कार किया।
महिला ने अपने साथ हुई गैंगरेप की घटना चकेरी थाने की पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर तीनो आरोपी लड़को को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग आर्या का कहना है कि चकेरी थाने में एक शादी शुदा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बताया है कि तीन लड़को द्धारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। तीनो लड़को की गिरफ्तारी कर ली गयी है और उनको जेल भेजा जा रहा है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…