वाराणसी : ‘पौधा लगाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ किया गया वृक्षारोपण

सर्वेश यादव कि रिपोर्ट

वाराणसी : हरहुआ -रामेश्वर क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध लगाओ देश बचाओ के नारे के साथ पौधरोपण किया गया। हरहुआ क्षेत्र के राजेश्वरी महिला महाविद्यालय,राजश्वरी बालिका इंटर कालेज ,मां रामप्यारी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज ,आदर्श फाउंडेशन चक्का व् ग्राम पंचायत चक्का ,ऐढे ,लमही ,भटौली में पौधरोपण किया गया।


कोइराजपुर में बैराज पर विवेक यादव ,विशाल , मनोज, घासी व् राजेन्द्र, ने पौधरोपण किया। वहीँ रामेश्वर क्षेत्र के श्री युगल बिहारी इंटर कालेज ,वी आर पब्लिक स्कुल ,नमो नमः सेवादल बरेमा ,नेहरू युवा मण्डल रामेश्वर व् जनकवि धूमिल पुस्तकालय खेवली द्वारा पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र बहादुर सिंह व् प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने आयोजित संगोष्ठी में कहा कि बृक्ष धरा का भूषण होता है, जो प्रदूषण को दूर कर जीने के लिए आक्सीजन देता है। एक छात्र एक पौध लगाये और उसकी परवरिस का दायित्व निभाए तो इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नही है। पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ,लौटन राम ,विजय कवि और युवा मण्डल रामेश्वर की ओर से विशाल कुमार गुप्ता ,मोनी देवी स्वयं सेवक ,नीतू गोंड ,शैलेन्द्र ,रंजीत यादव व् नमो नमः सेवादल बरेमा की ओर से रंजीत तिवारी,हेमन्त ,लक्की,गायत्री देवी ,मुन्नी देवी ,शुभम् व् सोनू ने पौधरोपण किया।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *