संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के पिलूइ में हौसला बुलनद चोरों ने एक ही रात एक ही गांव में मंगलवार की रात भाजपा नेता को बाहर से कुण्डी में बंदकर नेता के घर सहित तीन घरों को खंगाल कर अंजाम देने में सफल रहे। चोरी में लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह में जब घरवालों की नींद खुली तो दरवाजा खुला व समान तीतर बितर देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने पुलिस को सुचना दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
क्षेत्र के पीलूई निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गणेश सिंह के परिवार के लोग खाना खाने के बाद छत पर सोनेे चले गए। गणेश सिंह ने बताया कि मैं बाहर कोठरी में सोया था। सुबह में जब नींद खुली, तो मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो छत पर सोई औरतों को फोन कर जगाया। औरतें नीचे उतरी और दरवाज़े की कुंडी खोली। जब वह अपने रूम में गई तो उनका दरवाजा खुला था और सामान तितर-बितर फैला हुआ था।भाजपा नेता के घर से चोरों ने दो जोड़ी सोने का कनफूल, चार जोड़ी चांदी का पायल, चार पीस बिछिया व चार हजार रुपए नगद पर हाथ साफ़ किया।
वहीं दुसरी घटना में नंदजी सिंह के घर से चोरों ने सोने का हार, सोने का एक जोड़ी कानबाली , सोने की नाक की नथिया, मांग टीका, व चांदी का एक जोड़ी पायल 6000 रुपए नगद चुरा लिया। तीसरी घटना में अकबर पुत्र अलवास के घर से सोने का चार थान वह चांदी के 13 थान गहने वह साठ हजार रुपए नगद चुरा कर ले जाने में सफल रहे।
बताया जाता है कि अकबर के घर मई के लास्ट सप्ताह में लड़का एवं लड़की की शादी है। शादी के उद्देश्य से गहने बनाए गए थे, जिसको चोरों ने आराम से उड़ा लिया। एक ही रात चोरी की तीन घटनाओं से पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे है। पीड़ितों ने बुधवार को चोरी की सुचना मनियर पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…