सर्वेश कुमार की रिपोर्ट :
संभल : खेल कूद प्रतियोगता का उद्घाटन करने आये बदायूँ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने युवाओं में जोश भरा। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों और गन्ना किसानों के पेमेन्ट न होने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार ने कहा कि हमे मौका मिलेगा तो दाम कम करेंगे, लेकिन कुछ नही किया। ये सरकार जनता के प्रति संवेदनहीन है।
उन्होंने कहा कि आज तक स्वतन्त्र भारत के इतिहास में इतना मूल्य कभी नहीं बढ़ा। जनता की समस्याओं व परेशानियों का इन लोगों को ख्याल नहीं है। गन्ना भुगतान पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के सामने गन्ना पेमेंट की बहुत बड़ी समस्या है, जिससे किसानो को काफी समस्याओं को झेलना पड़ेगा। सरकार ने पाकिस्तान से चीनी को आयात कर किसानों के सामने एक नई समस्या खड़ी कर दी है।
उन्होंने कहा कि अगर चीनी मिल मालिक पाकिस्तान चीनी आयात करने का बहाना लेकर हाथ खड़े कर लेते हैं तो किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या आ सकती है। किसानों का साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए बकाया है। उनका पेमेंट क्यों नहीं कर रहे ? इससे बड़ा किसानों के साथ कुठाराघात और क्या हो सकता है ?