लखनऊ : बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के कद्दावर नेता मुकुल उपाध्याय को बसपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मुकुल उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई हैं और वो पूर्व में एमएलसी भी रह चुके हैं।
अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप व जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि जिला इकाई ने मुकुल उपाध्याय के पार्टी में अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने की शिकायत हाईकमान से की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि मुकुल उपाध्याय ने जिला अलीगढ़ की राजनीति में 2004 में कदम रखा था। चौ. बिजेंद्र सिंह के लोकसभा चुनाव जीतने पर खाली हुई इगलास विधानसभा सीट पर उप्र चुनाव हुआ था। इसमें बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने रालोद के पूर्व विधायक चौ. मलखान सिंह को हराकर पहली बार बसपा का खाता खोला था। 2008 में सुनील सिंह को हराकर मुकुल एमएलसी बने थे। 2014 में मुकुल ने बसपा के टिकट पर ही गाजियाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा, मगर जीत नहीं पाए।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…