सतेंद्र पाठक की रिपोर्ट :
बेतिया : भारत रत्न डॉक्टर बी सी राय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम चंपारण में आईएमए द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। आईएमए की टीम ने अहले सुबह एमजेके कॉलेज प्रांगण में सैकड़ों लोगों के मुफ्त परामर्श एवं जांच की। इस टीम में आइएमए सचिव डॉक्टर प्रमोद तिवारी, आईएमए मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार, डॉक्टर सुधा चंद्रा, डॉक्टर रमेश चंद्रा, डॉक्टर अंजनी कुमार, डॉक्टर धनंजय, डॉक्टर बी के जैसवाल शामिल थे।
आईएमए के तरफ से नरकटियागंज एसएसबी कैंप में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें टीम का नेतृत्व डॉक्टर प्रमोद तिवारी एवं डॉक्टर प्रदीप कुमार ने किया। शाम को एक निजी होटल में आईएमए के करीब 60 से ज्यादा सदस्यों ने अपने परिवार के साथ बच्चों सहित मिलकर हर्षोल्लास के साथ डॉक्टर्स डे मनाया। कई डॉक्टर एवं उनके बच्चों ने अपने मनपसंद गाना गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। इस मौके पर डॉक्टर उमेश कुमार, डॉक्टर महाश्रय सिंह, डॉक्टर मीरा चौधरी, डॉक्टर मोहनिश, डॉक्टर पूनम सिन्हा, डॉक्टर चित्र सिन्हा, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर अंजनी, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर सैनी, डॉक्टर अनिल, डॉक्टर जितेंद्र, डॉक्टर शिवकुमार, डॉक्टर एन डी सिंह, डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर अनिल मोटानी, डॉक्टर संजय सहित कई उपस्थित रहे।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…