विजय कुमार यादव की रिपोर्ट :
अयोध्या : नेपाल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कल भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की शुरुआत की थी। जनकपुर से शुरू हीं भारत-नेपाल मैत्री बस आज अयोध्या पहुंची, जहाँ सीएम योगी ने इसका स्वागत किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित रहीं। 66 यात्रियों को लेकर यह बस शनिवार सुबह करीब 9 बजे अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंची। जहां यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
मंच पर पहुंचने के बाद नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल में नेपाल सरकार के तीन मंत्रियों सहित सभी यात्रियों का मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र और नेपाली भाषा में लिखी श्रीरामचरितमानस भेंट कर स्वागत किया, जिसके बाद मंच से उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशेष बस सेवा की शुरुआत को अयोध्या और जनकपुर के संबंधों को और मजबूत करने वाला बताया। सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो शरीरों और एक आत्मा को जोड़ने का काम किया है। इससे पूर्व भी काठमांडू से काशी को जोड़ा गया था और अब जनकपुर से अयोध्या को जोड़ने का जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है, इससे निश्चित रुप से दोनों देशों के बीच के रिश्ते और मधुर होंगे और अयोध्या और जनकपुर के मांगलिक रिश्तों को नया जीवन मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पवित्र भूमि भगवान राम की जन्म स्थली है और जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली है। इस सेवा के शुरू होने से अब दोनों शहरों के नागरिकों के बीच अब एक महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होगा। हमारी सरकार ने पूर्व में भी दीपावली के पर्व के महत्व को अयोध्या से जुड़ा होने के कारण दिव्य दीपावली कार्यक्रम के जरिए पूरी दुनिया में प्रसारित प्रकाशित करने का काम किया था और हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।
मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण सर्किट योजना के तहत अयोध्या से जनकपुर तक बस सेवा शुरू की गई है। राम जानकी मार्ग का पुमार्निर्माण प्रधानमंत्री जी द्वारा करवाया जा रहा है। जिस दिन राम जानकी मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा उस दिन अयोध्या से जनकपुर की जो यात्रा 10 घंटे में पूरी होती है वह यात्रा 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। यात्री गोरखपुर के रास्ते सीतामढ़ी होते हुए मां जानकी के जनकपुर धाम तक पहुंचेंगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनकपुर सीतामढ़ी अयोध्या बस सेवा दोनों देशों के बीच के मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाली होगा। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ घंटे तक मंच पर अपना समय दिया और संत-महंतों से आशीर्वाद भी लिया।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…