नई दिल्ली : भारत के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किये गए एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भी भारत को जवाब देने की तैयारी कर रहा है, हालाँकि भारतीय सेना पाकिस्तान के तरफ से की जाने वाली सभी कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पाकिस्तान को भारत के सामने मुंह की खानी पड़ रही है। वहीँ इन सबके बीच पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में बमबारी की गयी, जिसके बाद दोनों देशों के बाच तनाव चरम पर है।
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में करीब 10 जवान घायल हो गए। वहीँ घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में भारत में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। उसके दो जेट भारतीय सीमा में 3 किमी तक घुस आए। लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद वो वापस लौट गए। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में कुछ बम भी गिराए। ये घुसपैठ जम्मू कश्मीर के आसपास की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराया। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद पाक विमान से एक पैराशूट निकलता देखा गया, लेकिन पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…