मुंबई : महराष्ट्र में मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश भर के तकरीबन सभी जिलों में बारिश हुई, जिनका लोगों ने जमकर लुत्फ़ उठाया. बारिश के साथ ही लोगों को जहाँ गर्मी से राहत मिली, वहीँ किसानों के चेहरे पर भी खुशियाँ देखी गयी, लेकिन 5 महिलाओं के लिए बारिश काल बनकर बरसी. आइये बताते हैं कि पूरा माज़रा क्या है.
दरअसल नांदेड़ जिले के उमरी तहसील के कारला माल गांव में सोमवार की शाम मुसलाधार बारिश के बीच 5 महिलाओं के साथ दर्दनाक घटना घटी. दरअसल शाम को बारिश के दौरान पांचों महिलाएं तूफान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपने के लिए गई थीं, पर इन पांचों महिलाओं को पता नहीं था, तूफानी बारिश में पेड़ के नीचे जाना उनकी जान के लिए घातक हो सकता था।
महिलाओं को शायद यह जानकारी नहीं थी कि बिजली जब गिरती हो तो सीधे पेड़ों पर ही गिरती है जो इन सभी महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हुई। बारिश रुकने के बाद पास से गुजरने वाले राहगीरों को पेड़ के नीचे मृतक महिलाओं की लाश दिखाई दी. तुरंत सभी महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर उपचार से पहले ही महिलाओं की मौत हो चुकी थी। नागरिकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इस घटना में रेखा पवले (उम्र 33), शोभा भुताले (उम्र 45), शोभा जाधव (उम्र 40), शेषाबाई गंगवणे (उम्र 45) और मोहनाबाई सोनवणे (उम्र 48) की बिजली गिरने से मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल फैल गया है। लोगों के अनुसार, पांचों महिलाएं घर से बाहर घरेलू काम के लिए निकली थीं। घर लौटते समय शाम में जोरदार हवाएं और तूफानी बारिश शुरू हो गई।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…