पूर्णिया : वैचारिक शून्यता किस कदर समाज में रहनेवाले लोगों पर हावी हो गयी है, इसका ताजा उदाहरण बिहार के जनपद पूर्णिया में देखने को मिला। दरअसल यहां एक 13 साल के लड़के ने एक 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हमारा नौनिहाल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। दूसरी तरफ इस घटना पर समाज के लोगों ने पंचायत कर जो फैसला सुनाया, वो और भी ज्यादा शर्मनाक है। पंचायत ने कानूनी कार्यवाही न कर दोनों की शादी 8 साल बाद करवाने का फरमान सुनाया।
मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने परिजनों के साथ जनता दरबार में जाकर एसपी से गुहार लगाई। इस पर एसपी के आदेशों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…