सहरसा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद सहरसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल तिरंगा मार्च निकाला गया। ABVP द्वारा निकाले गए इस पैदल तिरंगा मार्च में ‘भारतीय सेना की जय’ व ‘भारत माता की जय’ जैसे कई अन्य नारे पूरे जोश-खरोश के साथ लगाए गए। शहर भर में जब यह तिरंगा मार्च निकाला गया तो कई लोग इस में शामिल हुए और देशभक्ति के जज्बे के साथ लोगों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं का तिरंगा मार्च में भरपूर सहयोग दिया।
इस मौके पर एबीवीपी तिरंगा मार्च के जिला संयोजक सुजीत सान्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा, विभागीय संयोजक मुरारी मयंक, SFD प्रमुख रोशन कुंवर, नगर मंत्री अमरदीप झा, नगर सह मंत्री जयंत जोशी, जानू मिश्रा, शारदाकांत झा व अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि ABVP द्वारा यह पैदल तिरंगा मार्च पूरे शहर भर में निकाला गया।