डीडीयू नगर चन्दौली कैलाशपुरी स्थित श्री साई पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ जिसमें नन्हें मुन्नों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दूसरे दिन मेमोरी रेस में पायल शर्मा, आयुष वर्मा, जायद अली अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सैक रेस में अनुपम पाल, प्रियांश यादव, अभिषेक कुमार, मैथ्स रेस में प्रिंस सिंह, उत्कर्ष कुमार ने अव्वल स्थान स्थान पाया। छोटे बच्चों के ग्रुप में 30 मीटर रेस में शिवांग पाल, प्रिया, सौरव यादव, प्रिंस सिंह, अनन्त यादव, सोनम यादव ने जीता। दूसरी तरफ टॉफी रेस में शिवांग पाल, राजवीर सिंह, नेहा बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मैथ्स रेस में दूसरा स्थान सक्षम सिंह, संध्या यादव, हर्षित सिंह, बार्बी यादव, रिंकी सिंह, अनुराग उपाध्याय ने प्राप्त किया।
दूसरे दिन के प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्रधानाचार्य राजकुमार जयसवाल ने किया और प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।