रिपोर्ट- उमेश कुमार शर्मा
तिलोई, अमेठी – तहसील क्षेत्र के सिंहपुर विकास खण्ड के सिंहपुर धान खरीद केन्द्र का अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।सिंहपुर के अहोरवा भावनी स्थित सिंहपुर धान क्रय केंद्र का अमेठी के अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र व उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण औचक निरीक्षण किया।और कांटा व नमी मापक यन्त्र की स्थिति परखी।अपर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी प्रियंका पाण्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।किसानों को समय से उनका पैसा भेजने का निर्देश दिया।वही धान की खुले में रखने को लेकर भी नाराजगी जताई।कहा कि धान के रख रखवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही व किसानों को किसी प्रकार की समस्या बर्दाश्त नही की जायेगी।