दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला इंडिया ब्लू और इंडिया रेड के बीच खेला गया। जहां चौथे दिन ही इंडिया रेड के बल्लेबाजों ने इंडिया ब्लू की घातक गेंदबाजी के आगे सरेंडर कर दिया। इस तरह ये फाइनल मैच पारी और 187 रन से जीत कर इंडिया ब्लू दिलीप ट्रॉफी 2018 की विजेता बनी। तो आइए जानते हैं तमिलनाडु के एम पी आर कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस फाइनल मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन का पूरा हाल।
चौथे दिन 5 विकेट पर 128 रन से आगे खेलने उतरी इंडिया रेड अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 44 रन ही और जोड़ सकी। 30 रन बनाकर खेल रहे इशान किशन सौरभ कुमार की गेंद पर अनमोलप्रीत सिंह को कैच दे बैठे। जबकि रितिक चटर्जी को 15 के स्कोर पर दीपक हुड्डा ने रिकी भुई के हाथों कैच करा पवेलियन लौटाया। मिहिर हिरवानी 5 रन बना सौरभ कुमार का शिकार बने। वही प्रसिद्ध कृष्णा 7 रन बना दीपक हुड्डा की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद 6 रन बनाकर खेल रहे ईशान पोरेल को दीपक हुड्डा ने निखिल के हाथों कैच करा इंडिया रेड का आखिरी विकेट झटका। जबकि परवेज़ रसूल 15 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इस तरह इंडिया रेड अपनी दूसरी पारी में 172 रन पर ऑल आउट हुई और उसे पारी और 187 रन से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ब्लू के लिए सौरभ कुमार और दीपक हुड्डा ने पांच-पांच विकेट चटकाए। 130 रन की शतकीय पारी खेलने वाले इंडिया ब्लू के बल्लेबाज निखिल गंगटा “मैन ऑफ-द-मैच” बने।
Tags:
India Red vs India Blue,Final,indian games,popular in india,KAT Media,Khel Sangram,Avinash Singh,youtube,facebook,twitter,Cricket,Duleep Trophy,India Red,Abhinav Mukund,India Green,Sanjay Ramaswamy,Duleep Trophy 2018-19,Highlights,Yuvraj Singh,Suresh Raina,2018,Shahbaz Nadeem,Baba Aparajith,Rajneesh Gurbani,Akshay Wadkar,Dhruv Shorey,Siddhesh Lad,Saurabh Kumar,Akshay Wakhare,Dhawal Kulkarni,Sports,Sports news,Day 4,Final match,India Blue won duleep trophy 2018
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…
Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…
Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…
Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…