खेल संग्राम

Devdhor Trophy 2018-19: इंडिया C को 30 रन से हरा इंडिया B फाइनल में, देखिये मैच रिपोर्ट

देवधर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच खेला गया। जहां इंडिया B ने इंडिया C को 30 रन से हराया। इस तरह लगातार दूसरा मुकाबला जीत इंडिया B ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। तो आइए नजर डालते हैं दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले पर। टॉस जीतकर इंडिया B ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया B की शुरुआत खराब रही। ओपनर प्रशांत चोपड़ा 17, मयंक अग्रवाल 24 और कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बना पवेलियन लौटे। वहीं मनोज तिवारी 16, रोहित रायडू 1, कृष्णप्पा गौथम 18 और दीपक चहर 3 रन बना आउट होते गए। हालांकि गिरते विकेटो के बीच हनुमा विहारी ने 6 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली। वही अंकुश बेन्स ने भी 25 रन बनाए। जबकि जयदेव उनादकट 15 और शाहबाज नदीम 19 रन बना नॉट आउट रहे। इस तरह इंडिया B ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। इंडिया C के लिए रजनीश गुरबानी और पप्पू रॉय ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी इंडिया C शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। ओपनर रविकुमार समर्थ के 5 रन पर ही आउट होने के बाद। कप्तान अजिंक्य रहाणे 32 और शुभ्मन गिल 36 रन बना आउट हुए। वही सूर्यकुमार यादव ने 39 और विजय शंकर ने 35 रन बनाए। इसके अलावा इंडिया C का कोई भी बल्लेबाज इंडिया B के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सका और आखिरकार इंडिया C की पूरी टीम 48.2 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। इस तरह ये मैच इंडिया B ने 30 रन से जीता। इंडिया B के लिए कृष्णाअपा गौतम और मनोज तिवारी ने तीन-तीन विकेट झटके। छह चौके लगा 76 रन की शानदार पारी खेलने वाले हनुमा विहारी “मैन ऑफ द मैच” बने।

Tags:
indian games,popular in india,KAT Media,Khel Sangram,MS Dhoni,Ishan Kishan,Deodhar Trophy,dhoni,Yuvraj Singh,Karnataka,Baroda,Punjab,Jharkhand,Vidarbha,Delhi,Odisha,Railways,Saurashtra,Ravindra Jadeja,India A,India B,Prithvi Shaw,Shubman Gill,Ankit Bawne,Abhimanyu Easwaran,G H Vihari,Shreyas Iyer,Highlights,India A vs India B,2nd Match,Deodhar Trophy 2018-19

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

test

test test

22 hours ago

test

test test

2 days ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

1 month ago