केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में किया 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

बालमुकुंद रायकवार की रिपोर्ट :

झाँसी : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बुन्देलखंड के झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग 616 करोड़ रुपए की लागत की 85 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है तो वहीं बुन्देलखंड की गंगा कही जाने वाली बेतवा नदी को जलमार्ग बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कानपुर-कबरई, कबरई-सागर मार्ग को बनाने की भी घोषणा की। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री और झांसी ललितपुर की सांसद उमा भारती भी मौजूद रहीं।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी के कार्यक्रम स्थल क्राफ्ट मेला मैदान पहुुंचे। जहां उन्होंने परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए खर्च कर अनेक योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जायेगी। उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार आने के पहले 2014 में जो राष्ट्रीय महामार्ग 7 हजार 643 किमी था उसे उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में दोगुना कर दिया है। यदि बुन्देलखंड की बात करें तो केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के प्रयास से कई राजमार्ग को मंजूरी मिली है। जिनमें कई राजमार्गों का शुभारम्भ किया गया है। झांसी-खजुराहो मार्ग का निर्माण और चौड़ी करण किया जा रहा है। जिसमें 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है शेष काम नवम्बर 2020 तक पूरा हो जायेगा। झांसी-ग्वालियर अनुभाग के फोर लेन का कार्य चल रहा है यह 2020 तक पूरा हो जायेगा।

नितिन गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि कानपुर-कबरई अनुभाग फोर लेन का निर्माण कार्य किया जायेगा। आने वाले तीन माह में इस का टैंडर निकल जायेगा। इसी प्रकार कबरई-सागर मार्ग के निर्माण की वह घोषणा करते हैं।  नितिन गड़करी ने कहा कि उमा भारती के प्रयास से बुन्देलखंड के झांसी में डिफेंस कॉरीडोर और पेयजल योजना शुरु हुई है। उनके कारण ही विकास हो रहा है।

यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री के स्वीकृति के बाद शुरु हो जायेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना 

उन्होंने कहा कि केन-बेतवा उमा भारती का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जब वह जल संसाधन मंत्री थी उन्होंने इस प्रोजेक्ट को काफी गति दी है। जब उनके यह मंत्रालय आया तो वह भी इसका ध्यान रखते हैं क्योकि बुन्देलखंड में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का जो भाग आता है उसकी तस्वीर को बदल देगा। यदि किसान के खेत को पानी मिलता है तो उत्पादन ढाई गुना बढ़ता है। अब वह नहीं बल्कि पाईप के माध्यम किसानों को पानी पहुंचायेंगे। जिससे पानी की बर्बादी नहीं हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का बुन्देलखंड में जो भाग है वह काफी सूखा है। इस देश में पानी की कमी नहीं है, बल्कि अधिक पानी है। कमी है तो पानी के नियोजन की, जिस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। जिस ओर ध्यान देना चाहिए।

केन-बेतवा लिंक परियोजना लागू होने के बाद बुन्देलखंड में उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर समेत जिलों जिलों और मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ समेत सभी जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वीकृति देते हैं तो इस पर कार्य शुरु हो जायेगा। लेकिन वह भी आदर्श आचार संहिता के पहले।

बेतवा नदी को बनाया जायेगा जलमार्ग 

नितिन गड़करी ने कहा कि उन्होंने गंगा जल मार्ग बना लिया है। वाराणसी से लेकर हलदिया तक जल मार्ग बनाया गया है जो लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ ही वाराणसी से लेकर प्रयाग तक के जलमार्ग को भी मंजूरी दे दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बेतवा नदी 550 किलोमीटर में है मध्य प्रदेश के हौंशगाबाद से शुरु होकर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से होकर यमुना नदी से मिलती है। उसी बेतवा नदी को वह जल मार्ग घोषित करते हैं। इसके साथ ही वह वादा करते है कि आज से 13 महीने के अंदर गंगा नदी अबिरल और निर्मल होगी।

इस दौरान उनके साथ मंच पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधायक रामरतन कुशवाहा, झांसी जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, संजीव श्रंगऋषि, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी और भारती आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

Delhi Lok Sabha Election: कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल

कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…

1 week ago

test

test test

2 weeks ago

test

test test

2 weeks ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago