इलाहाबाद : यूपी के जनपद इलाहाबाद से एक बेहद हीं हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़के को अपनी ही बहन से प्यार हो गया। परिवारवालों को जब इसकी खबर हुई तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया और दोनों को चेतावनी दी, जिसके बाद लड़का अपनी बहन से शादी करने की जिद्द पर अड़ गया और अपनी बहन से शादी न कराने पर जान देने की धमकी देने लगा। परिवार वालों पर फिर भी इसका असर नहीं हुआ, जिसके बाद दोनों भाई-बहन थाने पहुंचे, जहाँ पुलिसकर्मियों ने उनकी शादी करवाई। लड़की रिश्ते में लड़के की ममेरी बहन है।
दरअसल संगम नगरी के घूरपुर के रहने वाले रज कुशवाहा अपनी प्रेमिका सरिता को लेकर जब थाने पंहुचा और अपनी प्रेम कहानी सुनाते हुए ये बताया कि वो दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं, तो थानेदार साहब भी चौंक गए। नीरज के मुताबिक वो बारहवीं तक पढ़ने के बाद 2015 में रेस्टोरेंट चलाने लगा। रेस्टोरेंट उसने अपने ननिहाल चित्रकूट में खोला था जहां रहने के दौरान वो अपनी बहन सरिता को पसंद करने लगा। धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते गहरा गए वो भूल गए की वो भाई-बहन हैं। दोनों ने निर्णय किया की वो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसलिए वो शादी कर लेंगे लेकिन इसी बीच इस रिश्ते की खबर मामा को पता चली तो उन्होंने सरिता का नीरज से मिलना-जुलना पर बंदिश लगा दी। लेकिन इश्क में डूबे दोनों चोरी-छुपे मिलते रहे और अब पुलिस की मदद से दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। हालाँकि शादी से पहले दोनों के परिवार वालों को इस शादी के लिए पुलिस ने राज़ी किया और फिर धूमधाम से थाने में शादी हुई।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…