डीडीयू नगर चन्दौली कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ग्रुप ए से प्रियांश यादव, ग्रुप बी में अनिकेत सोनकर, ग्रुप सी में प्रिंस सिंह और ग्रुप डी में शिवांग पाल चैंपियन हुए।
शुक्रवार को शुरू हुयी प्रतियोगिताओं में टेबल रेस में प्रिंस सिंह व आर्यन सोनकर प्रथम आए। स्कीपिंग (रस्सी कूद) में विनय शर्मा, एहतेशाम प्रथम आए। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में किशन यादव, पीयूष यादव एवं आदित्य यादव ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में शांभवी पाठक, श्रेयसी सिंह एवं बार्बी यादव अपने-अपने वर्ग में अव्वल स्थान पर रहीं। इसके साथ ही रस्साकसी प्रतियोगिता हुई जिसमे सबसे अधिक प्रभावित कक्षा 3 और 4 के छात्र-छात्राओं ने किया। दमखम के मामले में कक्षा 8 के छात्र-छात्राएं सर्वश्रेष्ठ रहे।
कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव ने सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों का आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यालय हरसंभव प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी स्कूल इसी तरह समाज की सेवा करता रहेगा। निर्णायक मंडल में रत्ना सिंह, चंदा यादव, पूनम, यासिर जावेद, पूजा जगोता, शिल्पा खेमानी, आरती सिंह, नीरू निशा, विजय कुमार, अजीत विश्वकर्मा, पूजा देवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य संचालक की भूमिका में सीमा पांडेय रहीं एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल ने किया।