सन्तोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
बलिया। स्थानीय बापू भवन बलिया में भारतीय जनता पार्टी की जिला योजना बैठक हुई, जिसका शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जलन कर किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री गोरखपुर शिवकुमार पाठक को अंगवस्त्रम् तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
मुख्य अतिथि ने बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा बलिया के मण्डल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी व संयोजक की उपस्थिति ली। इस योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना की शुरूआत इसी जनपद से हुआ था। इस योजना से आम गरीबों के घरों में गैस चूल्हा जल रहा हैं। अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात जग करके देश सेवा के लिये संकल्पित हैं। आज देश और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आप जैसे कार्यकर्ताओं ने बनवायी है, जिससे पूरे समाज में अमन चैन का माहौल हैं। बैठक में प्रत्येक मंडल के सेक्टरों में एक पिछड़ा गांव चयन करके उसमें चौपाल लगाया जायेगा। जिसमें उस गांव का समुचित विकास कैसे होगा उसके लिये हमारे भाजपा के पदाधिकारी एवं सरकार द्वारा तय किये गये नोडल अधिकारी के साथ गॉंव में चौपाल लगाकर समस्या का सामधन करके गॉंव का विकास होगा।
मुख्य अतिथि के सम्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन एवं सरकार में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं के बातों को महत्व नहीं दे रहे है। इससे समाज पर भाजपा की पकड़ कमजोर होती जा रही है। भाजपा के देवनारायण प्रजापति ने कहा कि संगठन की रीति एवं नीति में परिवर्तन नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की दंश झेलनी पड़ सकती है। मंच से जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे द्वारा आक्रोशित कार्यकर्ताओं को बैठाने पर बापू भवन में मौजूद अन्य कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गये। सभी ने एक स्वर से कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार में तब्दीली करनी होगी।
इस बैंठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, बेल्थरारोड़ विधायक धनन्जय कनौजिया, वाल्मीकि त्रिपाठी, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, योगेन्द्र ओझा, रंगनाथ मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, चंद्रप्रकाश पाठक, प्रमिला गुप्ता, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, विजय गुप्ता, नकुल चौबे, अनिल बरनवाल, अमिताभ उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, राजेन्द्र गुप्त, मनोरमा गुप्ता, पप्पू पाण्डेय, प्रीयेश, पवनदेव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे एवं संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।